Kanpur। सीपीएल-2 बैटल ऑफ कॉरपोरेट चैंपियन लीग के पहले मैच में वामी कैफ इलेवन की टीम ने चैलेंजर्स इलेवन को 17 रन से मात दी। दूसरे मैच में विजडम वारियर्स ने पिच पैराइट्स की टीम को दो रन से पराजित किया।
एसटीआई मैदान पर खेले गए मुकाबले में वामी कैफे इलेवन की टीम ने 19.4 ओवर में 190 रन बनाए। टीम की ओर से मुनार यादव ने 93 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में मो. हशमत और शिबू ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए चैलेंजर्स इलेवन की पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 170 रन ही बना सकी।
टीम से संदीप कुमार ने सर्वाधिक विकेट 37 रन बनाए, तो गेंदबाजी में हिमांशु, काका और राजा निगम ने दो-दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच मुनार यादव को चुना गया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में विजडम वारियर्स की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए।
टीम से अनवर अब्बास जैदी ने 40 रन, दिव्यांशु ने 35 रन व प्रशांत यादव ने 21 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अंकित कटियार ने तीन, वैभव ने दो को आउट किया। जवाब में पिच पैराइट्स ने 20 ओवर में छह विकेट पर 173 रन बनाए। टीम से ललित शर्मा ने नाबाद 88 रन, यश चोपड़ा ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में प्रशांत यादव ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच प्रशांत यादव को चुना गया।


