Kanpur। महात्मा कप सीजन-2 के तहत शनिवार को जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान में खेले गए मुकाबले में सुनील श्रीवास्तव इलेवन ने चंद्रेश सिंह इलेवन को 36 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। टीम की सफलता में अजीम की बेहतरीन गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सुनील श्रीवास्तव इलेवन की टीम 23.5 ओवर में 170 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
टीम की ओर से आदित्य कुमार ने 34 रन और शगुन ने 26 रन का योगदान दिया। चंद्रेश सिंह इलेवन की ओर से अहम ने तीन विकेट झटके, जबकि प्रणव सेंगर ने दो और रिशु और हाकिम ने एक-एक विकेट हासिल किया। 171 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंद्रेश सिंह इलेवन की टीम 22.4 ओवर में 134 रन पर सिमट गई।
टीम के लिए रिशु ने सर्वाधिक 46 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। सुनील श्रीवास्तव इलेवन की ओर से अजीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए, जबकि कृष्णा वर्मा ने दो विकेट अपने नाम किए। मुकाबले में तीन महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले अजीम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।


