Kanpur। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से एकलव्य स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में हैंडबॉल इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ चीफ प्रॉक्टर प्रो. शशिकांत त्रिपाठी, सुरक्षा अधिकारी डॉ. अंकित त्रिवेदी व विभागाध्यक्ष डॉ. श्रवण कुमार यादव ने किया।
प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में शिवाजी हाउस ने महाराणा प्रताप हाउस को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में आजाद हाउस ने भगत सिंह हाउस को रोमांचक मुकाबले में 14-13 से हराकर फाइनल में पहुंची। फाइनल मैच भी काफी रोमांचित रहा। जिसमें आजाद हाउस ने शिवाजी हाउस को 5-4 से हराकर खिताब जीता।
प्रतियोगिता में बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड आजाद हाउस के राहुल को दिया गया। वहीं, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार आजाद हाउस के अनन्या कमल व ललित नरवार को मिला। अतिथियों ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


