600 में 555 अंक हासिल कर रचा इतिहास, शहर की पहली महिला निशानेबाज बनीं
Kanpur। द परफेक्ट राइफल शूटिंग एकेडमी की निशानेबाज लावन्या अरोड़ा ने 5वें इंडिया टीम ट्रायल में चयन हासिल कर कानपुर का नाम रोशन किया है। भोपाल स्थित एमपी शूटिंग रेंज में 16 से 18 सितंबर तक आयोजित ट्रायल में लावन्या ने 600 में 555 अंक का शानदार स्कोर दर्ज किया। इसके साथ ही इंडिया टीम ट्रायल में चयन हासिल करने वाली कानपुर की पहली महिला शूटर हैं।
द परफेक्ट राइफल शूटिंग एकेडमी के सचिव व कोच अमर निगम, कोच अविरल निगम ने बताया कि कम समय में लावन्या ने नियमित और कठिन अभ्यास के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। लावन्या ने अपनी सफलता का श्रेय कोच अमर निगम, अविरल निगम और माता-पिता को दिया। उनका अगला लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है।


