Saturday, September 19, 2026
HomeखेलKanpur : राज्य बॉक्सिंग के लिए कानपुर के छह मुक्केबाज चयनित

Kanpur : राज्य बॉक्सिंग के लिए कानपुर के छह मुक्केबाज चयनित

Kanpur । झांसी में एक से चार अक्तूबर तक सीनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। इसके लिए कानपुर जिला व मंडल टीम का चयन शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में किया गया। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न भार वर्गों में टीम का चयन किया गया।

चयन प्रक्रिया के दौरान कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित, अध्यक्ष श्याम मिश्रा, कोषाध्यक्ष भगवान दीन, गौरव राजपूत और ग्रीनपार्क की बॉक्सिंग प्रशिक्षक अल्पना शर्मा मौजूद रहीं। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की क्षमता, तकनीक और मुकाबले में प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया। चयनित खिलाड़ियों में सौरभ सिंह (50 किग्रा), श्याम सिंह (55 किग्रा), धर्मवीर सिंह (60 किग्रा), प्रज्वल अहिरवार (65 किग्रा), यश गुप्ता (75 किग्रा) और शीर्ष चौधरी (91 किग्रा से अधिक) शामिल हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...