Saturday, September 19, 2026
HomeखेलKanpur : मुंबई ने वाराणसी को 43-41 से दी शिकस्त

Kanpur : मुंबई ने वाराणसी को 43-41 से दी शिकस्त

Kanpur। केंद्रीय विद्यालय आईआईटी कानपुर में चल रही 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता-2026 की बालिका बास्केटबॉल स्पधा में शनिवार को अंडर-14 के मुकाबले खेले गए। इसमें मुंबई, एर्नाकुलम और भोपाल की टीमों ने जीत के साथ अगले चरण में प्रवेश किया।

पहले मुकाबला मुंबई और वाराणसी के बीच खेला गया, दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही, लेकिन मुंबई ने अंतिम क्षणों तक बढ़त बनाए रखते हुए 43-41 से जीत दर्ज की। दूूसरे मुकाबले में एर्नाकुलम ने शुरुआत से ही गुरुग्राम पर दबाव बनाए रखा और ज्यादा मौके नहीं दिए।

अंत में एर्नाकुलम ने गुरुग्राम को 13-2 से एकतरफ अंदाज में ​शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में भोपाल ने कोलकाता को 13-8 से हराया। चौथे मुकाबले में हैदराबाद ने आगरा को शानदार खेल के दम पर 30-16 से मात दी। जबकि पांचवें मुकाबले में जम्मू ने पटना को 21-8 से पराजित किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...