Kanpur। ग्रीनपार्क स्टेडियम में शनिवार को जिला फुटबॉल संघ (डीएफए) से मान्यता प्राप्त लीग कम नॉकआउट स्व. अकबर अली मेमोरियल सात-ए-साइड फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन यशराज मुख्य आकर्षण रहे, उनकी हैट्रिक से रॉयल फुटबॉल क्लब ने रेंजर्स एफसी को 8-0 से पराजित किया।
पहले दिन के परिणाम:::रॉयल फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेंजर्स एफसी को 8-0 से करारी शिकस्त दी। रॉयल की ओर से यशराज ने हैट्रिक लगाकर जीत में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा कैंट स्पोर्टिंग ने विक्ट्री वाइपर को 4-2, नार्कोस एफसी ने अरमापुर क्लब को 3-1 और रॉयल फुटबॉल क्लब ने उन्नाव स्टेडियम को 4-0 से हराया। जाजमऊ एफसी और रेंजर्स एफसी के बीच मुकाबला 2-2 से बराबरी पर छूटा।
नरेंद्र एफसी ने कैंट स्पोर्टिंग को 3-1, जाजमऊ एफसी ने उन्नाव स्टेडियम को 5-1 और अरमापुर क्लब ने नरेंद्र एफसी को 4-3 से हराया। नार्कोस एफसी और विक्ट्री वाइपर के बीच मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। वाइकिंग ने यूसीएफसी को 3-2, रॉयल फुटबॉल एकेडमी ने एथलेटिक पैंथर एफसी को 4-0, बरसा मुंडा ने बैन डीवीकेएम को 3-2 और जीडीपी एफसी ने लालकुर्ती ब्वॉयज को 4-2 से शिकस्त दी।
दिन के अंतिम मुकाबले में एथलेटिक पैंथर एफसी ने वाइकिंग को रोमांचक मुकाबले में 5-4 से हराया। इस मौके पर अमित नारंग, शरद जायसवाल, शैलेंद्र रावत, आनंद शर्मा, मनीष पांडे, अमित कुमार, कबीर आहूजा और समीर अरोड़ा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।


