Sunday, February 15, 2026
HomeखेलKanpur : कॉस्को बैडमिंटन चैंपियनशिप में अथर्व, शौर्य,आरोही,अनिका ने जीत से किया...

Kanpur : कॉस्को बैडमिंटन चैंपियनशिप में अथर्व, शौर्य,आरोही,अनिका ने जीत से किया आगाज

Kanpur । कल्याणपुर स्थित रागेंद्र स्वरूप स्पोर्ट्स एकेडमी में तीन दिवसीय प्रथम कॉस्को प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को हुआ। जिसमें पहले दिन अंडर-11 वर्ग में बालक व बालिकाओं और अंडर-15 बालक वर्ग के मुकाबले खेले गए।प्रतियोगिता के उद्घाटन मुख्य अतिथि गणेशा ईकोस्फेयर कंपनी के सचिव भरत सजनानी, सीए राघव अग्रवाल, केडीबीए के सचिव डीपी सिंह, उपाध्यक्ष सुशील गुप्ता, प्रतियोगिता सचिव महीप सक्सेना, आशुतोष सत्यम झा, सौरभ श्रीवास्तव, केशव द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वेटरन्स 35 वर्ष, 45वर्ष, 55वर्ष, 65 वर्ष से अधिक के मैच शनिवार को शाम 4 बजे से खेले जाएंगे। शनिवार को ही अंडर-11 के मुकाबले सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता के परिणाम:-
#kanpur
अंडर-11 बालक वर्ग में शौर्यवर्धन गुप्ता ने विहान सिंह को 30-18, अथर्व गुप्ता ने अर्श गुप्ता को 30-8, ऋषांक मेहरोत्रा ने अविरल श्रीवास्तव को 30-25, श्रेयस झा ने अर्श गुप्ता को 30-03 से, अथर्व गुप्ता ने अक्षांश द्विवेदी को 30-12 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
अंडर-11 बालिका वर्ग में आरोही पाल ने दिशा श्रीवास्तव को 30-26, अनिका शर्मा ने आराध्या त्रिपाठी को 30-14, अस्मिता सिंह ने जैत्री विनय को 30-3 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।अंडर-15 बालक वर्ग में हम्माद खान ने आरव बेरीवाल को 30-12, विशाल कुमार ने आर्यन वर्मा को 30-25, हर्ष शुक्ला ने अर्पित गुप्ता को 30-18, आशीष ने आर्यमन खंडेलवाल को 30-21, कुशाग्र त्रिपाठी ने उज्जवल साहू को 30-7, आदित्य कुमार ने अरनव साहू को 30-12 से, पार्थ ने वेदांत को 30-10 से मात देकर अगले दौड़ में स्थान पक्का किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...