Kanpur । चित्रकूट में 10 से 13 जुलाई तक जूनियर बालक वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें कानपुर मंडल के मुक्केबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन कांस्य पदक अपने नाम किए।कानपुर जिला एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित ने बताया कि पदक विजेताओं में अवनीश कुमार (इटावा), कृष शुक्ला (कानपुर नगर) और आयुष श्रीवास्तव (फर्रुखाबाद) शामिल रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से कानपुर मंडल का गौरव बढ़ा है।
प्रतियोगिता में सफलता पर कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, सचिव संजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष भगवान दीन सहित हसन रजा जैदी, एसपी महेश्वरी, वीरेंद्र त्रिपाठी, अरुण शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, सुरेश शिरोमणि, महेश शिरोमणि, नरेंद्र प्रताप सिंह, मुकेश झा, शैलेंद्र सिंह, आरती शर्मा, कीर्ति शर्मा, शैली यादव और स्वामी बाजपेई ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


