Tuesday, July 14, 2026
HomeखेलKanpur : देहरादून में चमके यूपी के स्पेशल खिलाड़ी, आठ पदकों से...

Kanpur : देहरादून में चमके यूपी के स्पेशल खिलाड़ी, आठ पदकों से बढ़ाया प्रदेश का मान

Kanpur। स्पेशल ओलंपिक्स भारत के तत्वावधान में उत्तराखंड के देहरादून स्थित हिमाद्री आइस रिंक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता हुई। इसमें उत्तर प्रदेश की स्पेशल आइस स्केटिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य सहित कुल आठ पदक अपने नाम किए।

टीम के शुभ आशीष ने 111 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया। उन्होंने 333 मीटर दौड़ में कांस्य पदक भी हासिल किया। आदर्श मेहरोत्रा ने 111 मीटर में रजत तथा 222 मीटर में कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में रैना सिंह ने 111 मीटर स्पर्धा में रजत और 222 मीटर में कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं चेरी सिंह ने 333 मीटर में रजत और 500 मीटर में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश की पदक संख्या बढ़ाई। पार्थ खंडेलवाल ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया।

टीम की इस उपलब्धि पर कानपुर कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी कल्लूल हजारिका, उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, कार्यालय अधीक्षक वंदना सिन्हा, प्रधानाचार्या डॉ. शिखा अग्रवाल, वरिष्ठ फिजियोथैरेपिस्ट सुब्रतो भद्रा, स्पेशल ओलंपिक्स भारत उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, एरिया स्पोर्ट्स डायरेक्टर संजीव दोहरे, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर मनोज सिंह, इंद्र पाल ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों सत्येंद्र सिंह यादव व खुशी वत्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...