24वीं यूथ (अंडर-17) उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए कानपुर जनपद की बालक एवं बालिका टीमों का चयन ट्रायल 17 जुलाई को सेंट एलॉयसियस स्कूल, कैंट में आयोजित किया जाएगा।
Kanpur । 24वीं यूथ (अंडर-17) उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल चैंपियनशिप 22 से 28 जुलाई 2026 तक गलगोटियास विश्वविद्यालय में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली कानपुर जनपद की बालक और बालिका टीमों के चयन के लिए ट्रायल 17 जुलाई (शुक्रवार) को शाम 4 बजे सेंट एलॉयसियस स्कूल, कैंट में होंगे।
चयन ट्रायल में वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका जन्म 1 जनवरी 2010 या उसके बाद हुआ हो। खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम/नगर महापालिका द्वारा जारी मूल जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा यदि हाईस्कूल उत्तीर्ण हैं तो कक्षा 10 की अंकतालिका का मूल प्रमाणपत्र लेकर आना होगा।
आयोजकों ने सभी पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर आवश्यक मूल दस्तावेजों के साथ ट्रायल में उपस्थित होने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी सेंट एलॉयसियस स्कूल के कोच गोविंद सिंह से संपर्क कर सकते हैं।


