मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 23 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : एन एस आई में गौरव दिवस के रूप में मनी बिरसा मुंडा की 150 वो जयंती
कानपुर

Kanpur : एन एस आई में गौरव दिवस के रूप में मनी बिरसा मुंडा की 150 वो जयंती

Akash Chaudharyअपडेट: November 15, 2024

Kanpur।राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, के भौतिक रसायन अनुभाग में स्थित कान्फ्रेंस रूम में“जनजातीय गौरव दिवस” के तारतम्य में आजादी की बलिवेदी में मात्र 20 वर्ष की आयु में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर श्री अश्वनी श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव (शर्करा) एवं संगीत सिंगला, सयुक्त सचिव, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, तथा राष्ट्रीय शर्करा संस्थान की निदेशक, प्रो.सीमा परोहा एवं संस्थान के अन्य आचार्यगण ने बिरसा मुंडा जी की फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्प आदि अर्पित कर नमन किया।

#kanpur।इस अवसर पर बोलते हुये अश्वनी श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों तथा कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद आदिवासियों को सीमित संसाधन के साथ संगठित कर अंग्रेजों के विरूद्ध विद्रोह की लौ जलाने वाली विभूतियों को सदियों तक याद किया जायेगा। उनका प्रयास वंदनीय है।
श्री संगीत सिंगला, सयुक्त सचिव ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुये कहा कि बिरसा मुंडा जी की 150वीं जयंती पर भारत सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस मनाने एवं मुंडाजी की स्मृति में 150 रु. का सिक्का जारी कर सच्ची श्रद्धांजलि दी है।प्रो.सीमा परोहा, निदेशक, राष्ट्रीय शर्करा संस्थान ने कहा कि बिरसा मुंडा जी जैसी महान आत्माओं का जन्म भारत में होना हम सबके लिये गौरव की बात है। आजादी की लड़ाई में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

https://parpanch.com/wp-admin/post.php?post=458&action=edi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *