Wednesday, July 15, 2026
HomeखेलKanpur : काशी और मेरठ की भिड़ंत से होगा यूपी लीग का...

Kanpur : काशी और मेरठ की भिड़ंत से होगा यूपी लीग का आगाज

यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का फिक्स्चर जारी
14 अगस्त से 6 सितम्बर तक लखनऊ और कानपुर में खेली जायेगी लीग

Kanpur । यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन का बिगुल बज चुका है। इस बार लीग का आगाज गत चैम्पियन काशी रुद्रास और उपविजेता मेरठ मेवरिक्स के बीच 14 अगस्त को सायं 7.30 बजे से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। लीग के चेयरमैन डा.संजय कपूर ने मंगलवार को चौथे सीजन का फिक्स्चर जारी करते हुए बताया कि लीग में कुल 34 मैच खेले जाने हैं, जिसमें 14 से 26 अगस्त तक 22 मुकाबले लखनऊ में तथा शेष 12 मैच 28 अगस्त से 6 सितम्बर तक कानपुर में होंगे।

लीग में 13 डबल हेडर एवं 8 सिंगल हेडर मैच रखे गये हैं। 24 दिन चलने वाली इस लीग में कुल तीन ब्रेक डे रखे गये हैं, जिसमें पहला 27 अगस्त को लखनऊ से कानपुर शिफ्ट होने में दिया गया है। दूसरा 2 सितम्बर को लीग मैच खत्म होने पर तथा तीसरा 5 सितम्बर को फाइनल से पहले दिया गया है।

यूपीसीए ने वर्ष 2023 में यूपी टी-20 लीग की शुरुआत ग्रीन पार्क स्टेडियम से की। जिसमें छह फ्रेंचाइजी काशी रुद्रास, मेरठ मेवरिक्स, लखनऊ फॉल्कंस, कानपुर सुपरस्टार, नोएडा सुपरकिंग्स और गौर गोरखपुर लॉयंस अभी तक कायम हैं। पहले सीजन में काशी ने मेरठ को हराकर खिताब जीता। यहां किराया अत्यधिक मांगे जाने के कारण अगले दो सीजन लखनऊ में कराये गये।

जिसमें दूसरा खिताब मेरठ ने कानपुर और तीसरा काशी ने मेरठ को हराकर अपने नाम किया। काशी की कमान जहां करन शर्मा के हाथों में है,

 

वही कप्तान माधव कौशिक मेरठ मेवरिक्स को दूसरी बार खिताब दिलाने को प्रतिबद्ध दिख रहे हैं। सभी छह फ्रेंचाइजी 24 अगस्त को आगरा में होने वाले मिनी ऑक्शन में अपनी 18 सदस्यीय दल को पूरा करेंगी।

यूपी टी-20 लीग सीजन-4 का फिक्स्चर

दिनांक टीम जगह समय
14 अगस्त काशी बनाम मेरठ लखनऊ 7.30
15 अगस्त नोएडा बनाम कानपुर लखनऊ 3.30
15 अगस्त लखनऊ बनाम गोरखपुर लखनऊ 7.30
16 अगस्त काशी बनाम गोरखपुर लखनऊ 3.30
16 अगस्त गोरखपुर बनाम मेरठ लखनऊ 7.30
17 अगस्त नोएडा बनाम लखनऊ लखनऊ 7.30
18 अगस्त गोरखपुर बनाम काशी लखनऊ 7.30
19 अगस्त लखनऊ बनाम मेरठ लखनऊ 7.30
20 अगस्त गोरखपुर बनाम नोएडा लखनऊ 3.30
20 अगस्त कानपुर बनाम काशी लखनऊ 7.30
21 अगस्त मेरठ बनाम नोएडा लखनऊ 3.30
21 अगस्त लखनऊ बनाम कानपुर लखनऊ 7.30
22 अगस्त काशी बनाम गोरखपुर लखनऊ 3.30
22 अगस्त मेरठ बनाम कानपुर लखनऊ 7.30
23 अगस्त लखनऊ बनाम नोएडा लखनऊ 3.30
23 अगस्त मेरठ बनाम गोरखपुर लखनऊ 7.30
24 अगस्त काशी बनाम लखनऊ लखनऊ 3.30
24 अगस्त नोएडा बनाम गोरखपुर लखनऊ 7.30
25 अगस्त कानपुर बनाम मेरठ लखनऊ 3.30
25 अगस्त लखनऊ बनाम काशी लखनऊ 7.30
26 अगस्त गोरखपुर बनाम कानपुर लखनऊ 3.30
26 अगस्त नोएडा बनाम काशी लखनऊ 7.30
27 अगस्त ब्रेक डे
28 अगस्त काशी बनाम नोएडा कानपुर 7.30
29 अगस्त मेरठ बनाम लखनऊ कानपुर 3.30
29 अगस्त कानपुर बनाम नोएडा कानपुर 7.30
30 अगस्त गोरखपुर बनाम लखनऊ कानपुर 3.30
30 अगस्त नोएडा बनाम मेरठ कानपुर 7.30
31 अगस्त कानपुर बनाम लखनऊ कानपुर 7.30
1 सितम्बर मेरठ बनाम काशी कानपुर 3.30
1 सितम्बर कानपुर बनाम गोरखपुर कानपुर 7.30
2 सितम्बर ब्रेक डे
3 सितम्बर क्वालीफायर-1 कानपुर 3.30
3 सितम्बर एलीमिनेटर कानपुर 7.30
4 सितम्बर क्वालीफायर-2 कानपुर 7.30
5 सितम्बर ब्रेक डे
6 सितम्बर फाइनल कानपुर 7.30

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...