Tuesday, July 14, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कानपुर का जलवा, पलक समेत छह...

Kanpur : यूपी ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कानपुर का जलवा, पलक समेत छह खिलाड़ियों ने जीते पदक

Kanpur । आगरा के होली पब्लिक स्कूल में 12 और 13 जुलाई को आयोजित प्रथम यूथ उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कानपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। विभिन्न आयु और भार वर्गों में खिलाड़ियों ने स्वर्ण और कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से शहर के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

चैंपियनशिप का उद्घाटन होली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर संजय तोमर और उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो कमेटी के चेयरमैन डॉ. रजत आदित्य दीक्षित ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

जूनियर गर्ल्स अंडर-44 किलोग्राम वर्ग में पलक सरोज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ उनका चयन राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भी हो गया। जूनियर बॉयज ओवर-73 किलोग्राम वर्ग में कार्तिक चौरसिया ने कांस्य पदक हासिल किया। वहीं फ्रेशर वर्ग में अद्विका खेड़िया, अभय चौधरी, आराध्या श्रीवास्तव और अविग्ना तिवारी ने अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर कानपुर की सफलता में चार और गोल्ड मेडल जोड़े।

कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के कार्यवाहक सचिव सतीश कुमार ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। महासचिव तुषाल साहनी, उपाध्यक्ष रोमी सिंह, कोषाध्यक्ष सविता सिंह, एनआईएस कोच लाली यादव, एनआईओएस कोच अभिषेक शुक्ला तथा कोच अरविंद शर्मा ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...