Kanpur। ग्रीन पार्क में हुई तृतीय जिला रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) के खिलाड़ियों का संस्थान की ओर से सम्मान किया गया। प्रतियोगिता में टीएसएच के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण, 6 रजत और 10 कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। शुभ तिवारी, अधिराज मजूमदार, आशुतोष गुप्ता, सत्यम गिरी गुप्ता, वेदांश, आदित्य राज, दक्ष, सृजन महाजन और साक्षी सोनकर सहित कई खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में पदक जीतकर टीएसएच का गौरव बढ़ाया।
टीएसएच प्रबंधन ने सभी पदक विजेताओं, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासित प्रशिक्षण का यह परिणाम है। प्रबंधन ने विश्वास जताया कि टीएसएच के खिलाड़ी भविष्य में भी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।


