Sunday, September 20, 2026
HomeखेलKanpur : योग पखवाड़े में महिलाओं ने पेश की अनुशासन और संतुलन...

Kanpur : योग पखवाड़े में महिलाओं ने पेश की अनुशासन और संतुलन की मिसाल

 

Kanpur । गंगागंज स्थित संस्कृति अपार्टमेंट में योग पखवाड़े के तहत गुरुवार की सुबह योग पिरामिड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 50 वर्ष और 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने प्लैंक, वृक्षासन, त्रिकोणासन और समूह ध्यान जैसे योगासनों का प्रदर्शन कर अपनी फिटनेस और सामूहिक तालमेल का परिचय दिया। कार्यक्रम में निदेशक हेमलता, फिटनेस विशेषज्ञ विशि विजय कुमार और योग गुरु विजय कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

योग गुरु विजय कुमार ने कहा कि योग के लिए उम्र नहीं, बल्कि इच्छाशक्ति और नियमित अभ्यास जरूरी है। प्रतियोगिता में वर्षा, सीमा, रेनू, रेखा, मंजूशा, शालिनी, पूनम और अन्नू ने भाग लिया, जबकि विशाल और अरविंद ने सहयोग प्रदान किया।
प्रतिभागियों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से उन्हें जोड़ों के दर्द, तनाव और थकान जैसी समस्याओं से राहत मिली है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...