Kanpur। महात्मा कप सीजन-2 में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में हाजी इरशाद इलेवन ने राज वर्मा इलेवन को 83 रन से हराया। मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी से सिद्धांत बाजपेयी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए मुकाबले हाजी इरशाद इलेवन ने 22.1 ओवर में 158 रन बनाए।
टीम से वंश तिवारी ने 73 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में श्रेयश कटियार ने चार, रुद्र गौतम व समर्थ निषाद ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राज वर्मा इलेवन की पूरी टीम 16.2 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई।
टीम से रितिक ने 22 रन, श्रेयश कटियार ने 16 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में सिद्धांत बाजपेयी ने चार, गौशिक सिंह ने दो को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच सिद्धांत बाजपेयी को चुना गया।


