Kanpur। सीपीएल सीजन-2 बैटल ऑफ कॉरपोरेट चैपियन के पहले मैच में पिच पाइरेट्स इलेवन ने रॉयल इलेवन को चार विकेट से पराजित किया। दूसरे मैच में चैलेंजर्स इलेवन ने कानपुर चैंपियन इलेवन को पांच विकेट से हराया।
जाजमऊस्थित जेम्स मैदान पर खेले गए मुकाबले में रॉयल इलेवन की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 130 रन बनाए। टीम से रिजवान अंसारी ने 50 रन, मो. शाद ने 20 व मो. शोएब ने 18 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में वैभव चौहान ने तीन, वैभव पांडे, आकाश, शिवम त्रिपाठी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए पिच पाइरेट्स इलेवन ने 19.5 ओवर में छह विकेट पर 131 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।
जीत में वैभव चौहान ने 27 रन, अरुण कुमार ने 26, हनी ने नाबाद 20 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में मो. दानिश ने दो, संतोष, मो. शाद, अमन व इजराइल ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच वैभव चौहान को चुना गया। दूसरे मैच में गंगा बैराजस्थित बीसीए मैदान पर खेले गए मैच में कानपुर चैंपियन ने 18.3 ओवर में 135 रन बनाए।
टीम से रजत दुबे ने 41 रन, हिमांशु ने 27 रन, राजा ने 22 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शिबू, गौरी और आरिफ ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जवाब में चैलेंजर्स इलेवन की टीम ने 12.4 ओवर में आरिश के नाबाद 54 रन, रजा खान ने 32 रन, गगन ने 31 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलायी, तो गेंदबाजी में मोहिब, अभिषेक, आतिक, फरहान व गब्बर ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच अरिश को चुना गया।


