Tuesday, June 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कानपुर कैंट में वृक्षिका, एकलव्य और...

Kanpur : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय कानपुर कैंट में वृक्षिका, एकलव्य और कल्पेश बने टॉपर

टॉपर्स बोले- नियमित पढ़ाई और अनुशासन से मिली सफलता,विद्यालय का ओवरऑल रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत

Kanpur।  सीबीएसई बोर्ड की 12वीं परीक्षा के परिणाम में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, कानपुर कैंट के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। रिजल्ट घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी का माहौल बन गया। छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों और शिक्षकों ने भी सफलता का जश्न मनाया।

विद्यालय की छात्रा वृक्षिका मिश्रा ने विज्ञान वर्ग में 461 अंक हासिल कर स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य वर्ग में एकलव्य ने 448 अंक पाकर दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं मानविकी वर्ग में कल्पेश निगम ने 411 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया। तीनों मेधावियों की सफलता से विद्यालय परिवार गौरवान्वित नजर आया।

छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया। रिजल्ट के बाद विद्यालय में विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। कई विद्यार्थियों ने भविष्य में इंजीनियरिंग, प्रशासनिक सेवा और कॉमर्स क्षेत्र में आगे बढ़ने की इच्छा जताई।

विद्यालय के प्राचार्य सोम पाल ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के विश्वास का प्रतिफल है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...