Tuesday, June 16, 2026
HomeखेलKanpur : जोन-ए शतरंज प्रतियोगिता में युगम इंटरनेशनल स्कूल अव्वल

Kanpur : जोन-ए शतरंज प्रतियोगिता में युगम इंटरनेशनल स्कूल अव्वल

Kanpur । दिल्ली पब्लिक स्कूल, कल्याणपुर में बुधवार को जोन-ए शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें 13 स्कूल के 65 बच्चों ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्या डा. रिचा प्रकाश और मुख्य अतिथि श्रेया सक्सेना ने किया। पहले दिन हुए तीन राउंड के पश्चात युगम इंटरनेशनल स्कूल छह अंक लेकर शीर्ष पर चल रहा है।

वहीं पांच अंक लेकर सर पदमपत सिंघानिया एजूकेशन सेंटर दूसरे, चार अंक लेकर श्री सनातन धर्म एजूकेशन सेंटर व प.दीन दयाल उपाध्याय सनातन धर्म संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। शेष दो राउंड गुरुवार को खेले जायेंगे। यह जानकारी जिला शतरंज संघ के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने दी। इस मौके पर चीफ ऑर्बिटर कुसुम शर्मा, क्रीड़ा अधीक्षक रमेश मिश्रा, वीरेश चतुर्वेदी मौजूद थे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...