Saturday, October 3, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीसीटीवी ने खोला चेन छिनैती का राज, दो गिरफ्तार

Kanpur : सीसीटीवी ने खोला चेन छिनैती का राज, दो गिरफ्तार

 

रेलबाजार में पति के साथ मंदिर जा रही महिला से झपटी थी चेन, पुलिस ने बरामद की

Kanpur । रेलबाजार थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार महिला से हुई चेन छिनैती का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से छीनी गई चेन भी बरामद कर ली। वारदात के बाद घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस के लिए अहम सुराग बनी।दो अक्टूबर को एक महिला अपने पति के साथ स्कूटी से जैन मंदिर जा रही थीं।

#kanpur

इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें निशाना बनाया और गले से चेन झपटकर फरार हो गए। अचानक हुई वारदात से महिला और उनके पति सकते में आ गए। पीड़िता की तहरीर पर रेलबाजार थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों को घटना के खुलासे में लगाया गया।

पुलिस ने घटनास्थल के साथ आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्धों की गतिविधियां और हुलिया सामने आने के बाद उनकी पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीमों ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से महिला से छीनी गई चेन बरामद हो गई है। दोनों से पूछताछ के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त छावनी प्रियंका बाजपेयी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...