Saturday, May 9, 2026
HomeखेलKanpur : यूपी किराना सेवा समिति बालिका विद्यालय ने जीती इंटर स्कूल...

Kanpur : यूपी किराना सेवा समिति बालिका विद्यालय ने जीती इंटर स्कूल शतरंज चैंपियनशिप

Kanpur । रतनलालनगर स्थित हरमिलाप मिशन स्कूल में आयोजित कानपुर सहोदय स्कूल (केएसएस) की दो दिवसीय इंटर स्कूल बालिका शतरंज प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में यूपी किराना सेवा समिति बालिका विद्यालय ओवरऑल चैंपियन बना।

प्रतियोगिता में यूपी किराना सेवा समिति विद्यालय ने 18 अंक लेकर पहला स्थान अपने नाम किया। तो श्री राम पब्लिक स्कूल किदवईनगर 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, तो डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर श्यामनगर 10 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत बोर्ड प्रदर्शन में बोर्ड नंबर-1 पर फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल की सिमरन झा पहले, बोर्ड नंबर-2 पर आर्मी पब्लिक स्कूल की रितिमा दूसरे और बोर्ड नंबर-3 पर पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन की अनन्या दुबे तृतीय, बोर्ड नंबर-4 पर आर्चीज हायर सेकेंड्री स्कूल की अंशिका शुक्ला चौथे और दून इंटरनेशनल स्कूल की निवृर्ति मेहरोत्रा पांचवें स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबलों के बाद परिणामों की घोषणा कानपुर शतरंज एसोसिएशन के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी दिलीप श्रीवास्तव, चीफ चीफ आर्बिटर कुसुम शर्मा ने की। समापन समारोह में विद्यालय के अध्यक्ष वेद प्रकाश भाटिया, चेयरमैन प्रेम अरोरा, प्रबंधक अमरजीत भाटिया, निदेशिका मीनू गोसाई, प्रधानाचार्य राजीव आनंद ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल अर्चना ओबेरॉय, प्री-स्कूल हेडमिस्ट्रेस इच्छा सर्राफ, जितेंद्र कुमार शर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!