Sunday, September 20, 2026
HomeखेलKanpur : रॉयल स्पोर्टिंग ने पेनल्टी में मारी बाजी, जीती ट्रॉफी

Kanpur : रॉयल स्पोर्टिंग ने पेनल्टी में मारी बाजी, जीती ट्रॉफी

Kanpur । जिला फुटबॉल संघ कानपुर नगर के समन्वय से आयोजित स्व. अकबर अली मेमोरियल 7-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को रोमांचक फाइनल के साथ समापन हुआ। खिताबी मुकाबले में रॉयल स्पोर्टिंग क्लब ने रॉयल एकेडमी को पेनल्टी शूटआउट में 9-8 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।

इससे पहले क्वार्टर फाइनल में नार्कोस एफसी और वाइकिंग एफसी का मुकाबला 1-1 से बराबर रहा। पेनल्टी शूटआउट में नार्कोस एफसी ने 4-1 से जीत दर्ज की। रॉयल स्पोर्टिंग क्लब ने लालकुर्ती एफसी को 2-0, रॉयल एकेडमी ने नरेंद्र एफसी को 2-0 और जाजमऊ एफसी ने ग्रीनपार्क एफसी को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल में रॉयल एकेडमी ने नार्कोस एफसी को 2-0 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। दूसरे सेमीफाइनल में रॉयल स्पोर्टिंग क्लब ने शानदार आक्रामक प्रदर्शन करते हुए जाजमऊ एफसी को 7-0 से रौंद दिया। रॉयल स्पोर्टिंग क्लब की ओर से समीर अरोरा और यशराज यादव ने हैट्रिक लगाई। फाइनल में दोनों टीमों ने शुरुआत से ही तेज और आक्रामक फुटबॉल खेली।

पहले हाफ में रॉयल स्पोर्टिंग क्लब और रॉयल एकेडमी के खिलाड़ियों ने कई बार गोल करने के मौके बनाए, लेकिन दोनों टीमों के गोलकीपर हर्षित पाल और श्रेय त्रिपाठी ने शानदार बचाव करते हुए स्कोरशीट खाली रखी। पहला हाफ गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में मुकाबले का रोमांच और बढ़ गया। रॉयल स्पोर्टिंग क्लब के कबीर ने शानदार फिनिशिंग करते हुए पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। रॉयल एकेडमी ने जवाबी हमला करते हुए साबिर के गोल से स्कोर 1-1 कर दिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। इसमें रॉयल स्पोर्टिंग क्लब ने 9-8 से बाजी मार ली।

विजेता रॉयल स्पोर्टिंग क्लब को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता रॉयल एकेडमी को सात हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। व्यक्तिगत पुरस्कारों में कबीर अरोरा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, हर्षित पाल को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर और समीर अरोरा को सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष कार्तिक कपूर, विशिष्ट अतिथि उन्नाव स्टेडियम के स्पोर्ट्स ऑफिसर मुकेश सब्बरवाल, सचिव अजीत सिंह और राष्ट्रीय खिलाड़ी अमित नारंग ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर आयोजक उमेश यादव, अमित कुमार, शरद जायसवाल, आनंद शर्मा और मनीष पांडे आदि सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...