मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : स्वगणना कर एमएलसी अरुण पाठक ने दिया जनभागीदारी का संदेश
कानपुर

Kanpur : स्वगणना कर एमएलसी अरुण पाठक ने दिया जनभागीदारी का संदेश

Akash Chaudharyअपडेट: May 9, 2026

*स्व-गणना कर जनगणना में निभाएं अपनी सक्रिय सहभागिता : अरुण पाठक*

*“मेरी गणना, देश की ताकत” अभियान से जुड़ने की अपील*

Kanpur। जनगणना-2027 के अंतर्गत चल रहे स्वगणना अभियान में *सदस्य विधान परिषद अरुण पाठक* ने अपने आवास पर ऑनलाइन *स्वगणना* कर नागरिकों को इस राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का संदेश दिया।

#kanpur
Oplus_0

उन्होंने कहा कि पहली बार नागरिकों को घर बैठे मोबाइल और इंटरनेट के माध्यम से अपनी जनगणना स्वयं करने की सुविधा दी गई है, जिससे प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जनगणना पोर्टल पर जाकर सही एवं तथ्यात्मक जानकारी दर्ज करें, क्योंकि जनगणना के आंकड़े ही भविष्य की विकास योजनाओं, संसाधनों के निर्धारण और जनकल्याणकारी योजनाओं का आधार बनते हैं।

अरुण पाठक ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने *“हमारी जनगणना, हमारा विकास” अभियान* से जुड़कर स्वगणना को सफल बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने यह भी कहा कि स्वगणना के बाद जब सरकारी कर्मचारी घर-घर जनगणना के सत्यापन एवं अन्य प्रक्रिया के लिए पहुंचें, तब नागरिक उनका सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास और भविष्य की योजनाओं को मजबूत आधार देने वाला राष्ट्रीय अभियान है, इसलिए सभी लोग इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और दूसरों को भी जागरूक करें।

*एमएलसी अरुण पाठक* ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि “मेरी गणना, देश की ताकत” के संकल्प के साथ हर व्यक्ति जनगणना अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाए, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर देश और समाज के विकास को नई दिशा मिल सके।