Monday, September 21, 2026
HomeखेलKanpur  : जूनियर एथलेटिक्स टीम के लिए चयन ट्रायल 26 को

Kanpur  : जूनियर एथलेटिक्स टीम के लिए चयन ट्रायल 26 को

चार आयु वर्गों में खिलाड़ियों की होगी परीक्षा, प्रयागराज में चार अक्टूबर से शुरू होगी प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप

Kanpur । प्रदेश की जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कानपुर का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का चयन 26 सितंबर को होगा। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आजाद नगर स्थित पंडित दीनदयाल विद्यालय में सुबह 10 बजे से चयन ट्रायल कराया जाएगा। इसमें जिले के अंडर-14 से अंडर-20 आयु वर्ग तक के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।

61वीं उत्तर प्रदेश जूनियर ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप चार से छह अक्टूबर तक प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में प्रस्तावित है। इसके लिए ट्रायल में खिलाड़ियों की अलग-अलग स्पर्धाओं में क्षमता परखी जाएगी। अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग के खिलाड़ियों को ट्रायथलॉन-ए, बी और सी में से किसी एक में प्रतिभाग करना होगा। किड्स जैवलिन थ्रो में भाग लेना भी जरूरी होगा। अंडर-16 वर्ग में पेंटाथलॉन के लिए भी चयन किया जाएगा।

आयु वर्ग के लिए जन्मतिथि भी निर्धारित की गई है। अंडर-14 में 28 अक्टूबर 2012 से 27 अक्टूबर 2014, अंडर-16 में 28 अक्टूबर 2010 से 27 अक्टूबर 2012, अंडर-18 में 28 अक्टूबर 2008 से 27 अक्टूबर 2010 और अंडर-20 में 28 अक्टूबर 2006 से 27 अक्टूबर 2008 के बीच जन्मे खिलाड़ी पात्र होंगे।

एसोसिएशन ने खिलाड़ियों से यूआईडी तैयार रखने के साथ निर्धारित समय पर पहुंचने को कहा है। अवैतनिक सचिव डाॅ. नरेश कुमार चौधरी ने बताया कि ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर कानपुर की टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...