पैरा रायफल शूटर ने एक कांस्य पदक भी किया अपने नाम
Kanpur । मध्य प्रदेश के भोपाल में एमपी स्टेट शूटिंग रेंज में हुई 24वीं राइफल केएसएस नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2 से 15 मई तक होगी। इसमें शहर के अंतरराष्ट्रीय पैरा रायफल शूटर मोहम्मद उमर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक व एक कांस्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।
विज़न एंड रिफ्लेक्शन हाई परफोर्मेंस शूटिंग एकेडमी के सचिव व कोच मयंक खाड़े बताया कि एकेडमी से पैरा शूटिंग कोच मोहम्मद उमर व पैरा रायफल शूटर दीपक कुमार कनौजिया ने भाग लिया था इसमें से दीपक कुमार ने भी बेहतर प्रदर्शन कर चौथा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ओलंपियन कांस्य पदक विजेता गगन नारंग और पवन कुमार मुख्य संस्थापक व अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक एसोसिएशन सदस्य ने विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया।
उमर बताते हैं कि यदि पैरा खिलाड़ियों को भी स्पॉन्सरशिप-संयोजक, सरकार व प्रशासन से मदद मिले तो वह भी देश का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा सकते हैं। अब उनकी नजर 5वीं एशियन पैरा गेम्स 2026 पर हैं।मो. उमर के जीते हुए पदक:::
1- 10 मीटर एअर रायफल स्टैंडिंग मेन एसएच वन पैरा कैटेगरी में स्वर्ण पदक।
2- 50 मीटर राइफल.22 थ्री पोजिशन मेन एसएच वन पैरा कैटेगरी में स्वर्ण पदक।
3- 50 मीटर रायफल.22 प्रोन मिक्सड एसएच वन पैरा कैटेगरी में स्वर्ण पदक।
4-10 मीटर एअर रायफल प्रोन मिक्सड एसएच वन पैरा कैटेगरी में कांस्य पदक जीता।


