Kanpur । बनारस में 28 सितंबर से 3 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए कानपुर की टीम में 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
टीम में सुप्रीत बहोल, अकबर हुसैन, मो. नैश, गुरु चौरसिया, मोहित, अदित्य, रवि, आर्यन, दीपू विश्वकर्मा, अदित्य कुमार, अक्षत कुमार, अमीन, सिद्धार्थ सिंह, नितिन खरे, आदित्य कुमार, विशाल वर्मा को शामिल किया गया। कोच शाहिद खां हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर से 3 अक्तूबर तक बनारस में किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कानपुर का नाम रोशन करने की उम्मीद है।


