कानपुर। प्रदेश स्तरीय 25 से 26 सितंबर तक अयोध्या में कबड्डी प्रतियोगिता होगी। इसके लिए कानपुर मंडल की टीम का चयन सोमवार को किया गया है। चयनित टीम में कुल 14 खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है। टीम के साथ मैनेजर के रूप में रण विजय सिंह गहलोत की जिम्मेदारी तय की गई है।
चयनित खिलाड़ियों में हरिओम, सीमाबंधु, विवेक शाक्य, अंशु शर्मा, नवीन चंदेल, मोहित वर्मा, सौरभ, गौतम सिंधु, समीर, दीपक सिंह, विवेक रावत, राज सिंह, शिव कुमार और धैर्य मिश्रा शामिल हैं। कानपुर मंडल की ओर से टीम के चयन की जानकारी क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह ने दी।


