Kanpur। मैनपुरी में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-4 एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। इसमें डीपीएस कल्याणपुर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 12 स्वर्ण, पांच रजत और छह कांस्य समेत कुल 23 पदक अपने नाम किए। दमदार प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय ने सीनियर गर्ल्स वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, ऑल गर्ल्स वर्ग में विद्यालय को रनर-अप ट्रॉफी हासिल हुई।
प्रतियोगिता में डीपीएस कल्याणपुर की शुभी, अंशिका, सोनम, तनु, अग्रिमा रावत, सिमरन, आराध्या, मानसी, आरना और अग्रिमा अजीत ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रभावी प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए। खिलाड़ियों ने ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर ओनर मुस्तरुल अमीन, साइना और प्रिंसिपल डॉ. ऋचा प्रकाश ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों व कोच दिनेश भदौरिया को बधाई दी।


