Sunday, September 20, 2026
HomeखेलKanpur : अंडर-16 टीम में जगह के लिए 105 खिलाड़ियों ने झोंका...

Kanpur : अंडर-16 टीम में जगह के लिए 105 खिलाड़ियों ने झोंका दम

Kanpur। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से कमला क्लब व ग्रीन पार्क मे आयोजित अंडर-16 ट्रायल मैच में खिलाड़ियों के बीच सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की होड़ दिखी। तीन दिवसीय मैच से आगरा, मेरठ, कानपुर, लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, झांसी, फतेहपुर समेत प्रदेश के 105 खिलाड़ियों ने टीम में जगह बनाने का दावा पेश किया। गेंदबाजी, बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपर व क्षेत्ररक्षण में खिलाड़ियों ने खुद मैदान में दमदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

रविवार को कमला क्लब व ग्रीन पार्क में हुए 50-50 ओवर के चयन मैच में खिलाड़ियों ने सटीक लेंथ, तकनीक और शाट लगाने के कौशल का प्रदर्शन किया। लगातार तीसरे दिन भी ट्रायल मैच में शामिल शहर के ईशु सचान, अजीमुल हक, हिमांशु सिंह, अर्पित व प्रेरक पाल दमदार प्रदर्शन किया। जूनियर चयन समिति के प्रमुख कमलकांत व उनकी टीम ने तीन दिवसीय ट्रायल मैच के प्रदर्शन को परखा है। इसके आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन उप्र की जूनियर टीम के लिए किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...