Monday, September 21, 2026
HomeखेलKanpur : यूसीएल में 10 टीमें दिखाएंगी दम, दो अक्तूबर से शुरू...

Kanpur : यूसीएल में 10 टीमें दिखाएंगी दम, दो अक्तूबर से शुरू होगी क्रिकेट लीग

Kanpur । कॉरपोरेट क्रिकेट को नई पहचान देने के लिए यूनाइटेड चैंपियन लीग (यूसीएल) का आयोजन दो अक्तूबर से किया जाएगा। केसीए से संबद्ध इस प्रतियोगिता में 10 टीमें दो पूल में बांटी गई हैं। लीग चरण में टीमें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुकाबले खेलेंगी। प्रत्येक मैच 30 ओवर का होगा और हर रविवार चार मुकाबले खेले जाएंगे। इसको लेकर रविवार को टीम की जर्सी और ट्रॉफी लॉंच कार्यक्रम हुआ।

लीग की जर्सी और ट्रॉफी का अनावरण यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, पूर्व आईपीएल ​खिलाड़ी अंकित राजपूत, यूपी टीम की ​खिलाड़ी निशू चौधरी व अनु अवस्थी ने किया गया। प्रतियोगिता में करीब 200 खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे और कुल 20 स्क्वॉड हिस्सा लेंगे। पिछले सत्र की विजेता ऑरेंज आर्मी इस बार भी खिताब के लिए चुनौती पेश करेगी। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों की लाइव स्कोरिंग की व्यवस्था रहेगी।

यह बने टीम के कप्तान:::लीग में वी वॉरियर्स की कमान सुनील सिंह, स्कोस्कोरिंग विलोज के अमर गुप्ता, द ए टीम की अक्षय आनंद, वॉक्सेल वैलियंट्स की डॉ. तरुण गोयल, नाइट स्कॉर्चर्स की सुदीप्त द्विवेदी, एस्पिरिस की शाहंशाह आलम, जेबीके-11 की कपिल मिश्रा, फ्रेंड्स-11 की विशाल शर्मा, पिच रेडर्स की सिद्धांत कपूर और ऑरेंज आर्मी की जिम्मेदारी हिमांशु भाटिया संभालेंगे। प्रतिनिधि होंगे।कार्यक्रम के दौरान वरुण कटारिया, सुमीत, डॉ. मानस शुक्ला और नीलेश समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...