Monday, September 21, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रीनपार्क के कायाकल्प की राह खुली, डीपीआर के लिए कंसल्टेंट...

Kanpur : ग्रीनपार्क के कायाकल्प की राह खुली, डीपीआर के लिए कंसल्टेंट का टेंडर जारी

Kanpur। ग्रीनपार्क अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के कायाकल्प की दिशा में शासन स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। 350 करोड़ रुपये की प्रस्तावित पुनर्विकास परियोजना के लिए आर्किटेक्चरल कंसल्टेंट नियुक्त करने का टेंडर जारी कर दिया गया है। चयनित एजेंसी स्टेडियम का डिजाइन तैयार करने के साथ विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर), ड्राइंग और निर्माण से जुड़े निविदा दस्तावेज तैयार करेगी।

इसके बाद निर्माण कार्य के लिए अलग से ठेकेदार का चयन किया जाएगा।ईपीसी मिशन के तकनीकी सेल की ओर से 14 सितंबर को जारी आरएफपी में इच्छुक कंसल्टेंट से आवेदन मांगे गए हैं। निविदा दस्तावेज 18 सितंबर से आठ अक्तूबर दोपहर तीन बजे तक जमा किए जा सकेंगे। ऑनलाइन निविदा जमा करने की अंतिम समय सीमा भी आठ अक्तूबर दोपहर तीन बजे है।

इसी दिन शाम 3:30 बजे तकनीकी बिड खोली जाएगी। मूल अभिलेख नौ अक्टूबर शाम पांच बजे तक लखनऊ स्थित तकनीकी सेल के कार्यालय में जमा करने होंगे। चयनित आर्किटेक्चरल कंसल्टेंट को डिजाइन और डीपीआर तैयार करने के लिए 75 दिन का समय दिया जाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत 350 करोड़ रुपये रखी गई है।

पहले डिजाइन, फिर निर्माण एजेंसी का चयन
ग्रीनपार्क के पुनर्विकास की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगी। पहले आर्किटेक्चरल कंसल्टेंट का चयन होगा। इसके बाद स्टेडियम का डिजाइन और डीपीआर तैयार होगी। इसी डिजाइन और डीपीआर के आधार पर निर्माण कार्यों की तकनीकी और वित्तीय रूपरेखा तय होगी। इसके बाद निर्माण के लिए ठेकेदार/एजेंसी का टेंडर निकाला जाएगा। ऐसे में वास्तविक निर्माण कार्य जनवरी या फरवरी 2027 के आसपास शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...