Friday, May 8, 2026
HomeखेलKanpur : 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग के ट्रायल शुरू, 205 खिलाड़ियों...

Kanpur : 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग के ट्रायल शुरू, 205 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Kanpur । जेएनटी संस्था की ओर से आयोजित सिग्मा ग्रिपलॉक ट्रॉफी के लिए होने वाली 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग 2026 के ट्रायल शुक्रवार को प्रारंभ हुए। पहले दिन युवा खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिला, कानपुर साउथ मैदान पर आयोजित चयन प्रक्रिया में 205 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

#kanpur

ट्रायल के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी व चयनकर्ता राकेश तिवारी, इन्द्रपाल सिंह गहलोत और फैजान खान ने खिलाड़ियों के खेल कौशल का आकलन किया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। ट्रायल में कानपुर समेत लखनऊ, उन्नाव, झांसी, उरई, राठ, महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया, अलीगढ़, बांदा, वाराणसी, गुरुग्राम और नोएडा से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों की मौजूदगी ने प्रतियोगिता को और प्रतिस्पर्धात्मक बना दिया। जेएनटी संस्था के सचिव संजय शुक्ला ने बताया कि ट्रायल 9 और 10 मई तक जारी रहेंगे। चयनित खिलाड़ियों की सूची 12 मई को संस्था की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!