Saturday, August 8, 2026
HomeखेलKanpur : शतरंज की बिसात पर छात्राओं का दम, यूपी किराना सेवा...

Kanpur : शतरंज की बिसात पर छात्राओं का दम, यूपी किराना सेवा समिति आगे

Kanpur । हरमिलाप मिशन स्कूल में शुक्रवार को कानपुर सहोदया स्कूल्स (केएसएस) की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंटर स्कूल बालिका शतरंज प्रतियोगिता (कक्षा 9 से 12) जोन-बी का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इसमें 19 स्कूलों की 95 बालिकाओं ने शतरंज में अपनी प्रतिभा की झलक दिखायी। पहले दिन छह अंक के सा​थ यूपी किराना सेवा समिति बालिका विद्यालय अव्वल है, तो दूसरा स्थान पर श्रीराम एजुकेशन सेंटर पनकी पांच अंक लेकर बना हुआ है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन हरमिलाप मिशन कानपुर के अध्यक्ष वेद प्रकाश भाटिया, कानपुर शतरंज एसोसिएशन के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी दिलीप श्रीवास्तव, विद्यालय के चेयरमैन प्रेम अरोड़ा प्रबंधक अमरजीत भाटिया, निदेशिका मीनू गोसाई और प्रधानाचार्य राजीव आनंद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल अर्चना ओबेरॉय, प्री-स्कूल हेडमिस्ट्रेस इच्छा सर्राफ, चीफ आर्बिटर कुसुम शर्मा समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। पांच राउंड तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले शनिवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का संचालन जितेंद्र कुमार शर्मा ने किया।

पहले दिन की यह रही ​स्थिति:::तीसरे राउंड के बाद छह अंक के साथ यूपी किराना सेवा समिति बालिका विद्यालय कानपुर पहले, पांच अंक के सा​थ श्रीराम एजुकेशन सेंटर किदवईनगर द्वितीय, श्रीराम एजुकेशन सेंटर किदवईनगर तृतीय, पूर्णचंद्र विद्यानिकेतन बर्रा चौथे, डीपीएस बर्रा पांचवें, जेडी एजुकेशन सेंटर, फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल के चार अंक हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...