मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया
कानपुर

Kanpur : बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया

Akash Chaudhary

Kanpur । संविधान दिवस के अवसर पर फेडरेशन ऑफ शूद्र समाज के बैनर तले राजापुरवा स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर फेडरेशन के अध्यक्ष व भाजपा नेता अनुभव चक के द्वारा बाब साहब की प्रतिमा पर कर उपस्थित जनों को हाथ उठवा कर संविधान की प्रस्तावना का पाठ करने के साथ ही कहा कि 26 नवम्बर 1949 को आज के ही दिन बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित विश्व का सर्वोत्तम संविधान संसद में प्रस्तुत हुआ था।कांग्रेस की सरकारों ने बाबा साहब के योगदान को नकारने का भरपूर प्रयास किया।

किन्तु देश मे जैसे ही नरेंद्र मोदी के नेर्तत्व वाली सरकार बनी प्रधानमंत्री जी ने आज के दिन को संविधान दिवस घोषित करने का काम करके उनके योगदान से आमजनमानस को परिचित कराने का कार्य किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीरज कुरील (पार्षद),मनोज चक,महेंद्र सिंह,परमजीत सिंह चंडोक,जयदीप चक,राघवेंद्र दुबे,अजीत खटीक,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

https://parpanch.com/kanpur-on-the-occasion-of-constitution-day-oath-was-administered-by-reciting-the-preamble/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *