मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 6 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : अर्चना की गेंदबाजी, दीप्ति की बल्लेबाजी से यूपी की बड़ी जीत
खेल

Kanpur : अर्चना की गेंदबाजी, दीप्ति की बल्लेबाजी से यूपी की बड़ी जीत

Akash Chaudharyअपडेट: November 6, 2026

उत्तराखंड को 10 विकेट से हराया, कानपुर की अर्चना ने झटके तीन विकेट

 

Kanpur । सीनियर अंडर-20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश ने उत्तराखंड को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। यूपी की जीत में कानपुर की अर्चना देवी ने गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके, जबकि दीप्ति शर्मा ने नाबाद अर्द्धशतक लगाकर टीम को आसान जीत दिलाई।

पुणे स्थित एमसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूपी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उत्तराखंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 105 रन ही बना सकी। उसकी ओर से सोना ने 32, नीलम ने 23 और श्वेता वर्मा ने 18 रन बनाए। यूपी की ओर से कानपुर की अर्चना देवी ने तीन विकेट लेकर उत्तराखंड की बल्लेबाजी पर अंकुश लगाया।

खुशी त्यागी ने दो, जबकि आरजू सिंह और दीप्ति सिंह ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए महज 12.3 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 106 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। दीप्ति शर्मा ने नाबाद 53 और वर्णिका सिंह ने नाबाद 46 रन की पारी खेली। इस तरह अर्चना की धारदार गेंदबाजी और दीप्ति की शानदार बल्लेबाजी यूपी की एकतरफा जीत का आधार बनी।