Kanpur।कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग 2026-27 में गुरुवार को खेले गए दो मुकाबलों में यूनिक क्लब और गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब ने जीत दर्ज की।
चंद्रा क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए मैच में सिविल्स क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। दिव्य प्रताप सिंह ने 48 और शांतनु सिंह ने 20 रन बनाए। आगाज पाठक, विशेष द्विवेदी और आयुष निषाद ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में यूनिक क्लब ने अनन्तदीप सिंह की नाबाद 91 रन की शानदार पारी की बदौलत 17.5 ओवर में एक विकेट पर 131 रन बनाकर आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। आदर्श कुमार ने 19 रन का योगदान दिया।
वहीं, आरपीसीए मैदान पर गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवर में 143 रन बनाए। राज सिंह ने 71 और अंश पाल ने 21 रन की पारी खेली। स्कंद सेंगर ने चार और शुभम गोस्वामी ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीनस क्लब की टीम 17.3 ओवर में 62 रन पर आउट हो गई। इस तरह गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब ने 81 रन से जीत हासिल की। शुभम गोस्वामी ने 10 रन बनाए। गोल्डन स्पोर्टिंग की ओर से सौम्या पाल ने तीन, दीपक पाल, अध्ययन गुप्ता और मनी पाल ने दो-दो विकेट चटकाए।

