मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : मीनाक्षी और अक्षय सिंह बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट
खेल

Kanpur : मीनाक्षी और अक्षय सिंह बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

Akash Chaudhary

 

ब्रह्मानंद कॉलेज का दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह संपन्न, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

Kanpur । ब्रह्मानंद कॉलेज का दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर बीएससी द्वितीय वर्ष की मीनाक्षी को छात्रा वर्ग और एलएलबी द्वितीय वर्ष के अक्षय सिंह को छात्र वर्ग का सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया।

क्राइस्ट चर्च कॉलेज मैदान पर चार नवंबर को शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति प्रो. सुधांशु पांड्या ने किया था। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ब्रह्मावर्त पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीके कटियार रहे। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. विवेक द्विवेदी ने आयोजन की सफलता पर क्रीड़ा अधीक्षक प्रो. वाईए रूमी और क्रीड़ा शिक्षक कैप्टन अंजन कुमार के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामूहिकता की भावना विकसित करते हैं।

यह रहे परिणाम:::छात्र वर्ग की 200 और 400 मीटर दौड़ में देवांश कुमार साहू, 800 मीटर में अक्षय सिंह, ऊंची कूद में अंबर श्रीवास्तव, लंबी कूद में आयुष वर्मा और डिस्कस थ्रो में यश कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग की 200 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में अमीषा, 400 व 800 मीटर दौड़ में मीनाक्षी, लंबी कूद में आकांक्षा सिंह और डिस्कस थ्रो में प्रिया कश्यप विजेता रहीं। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की दौड़ में आकाश और शिक्षक वर्ग की दौड़ में जय गोपाल ने बाजी मारी।