मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ · खबरें, आपके शहर कीWednesday, 28 October 2026
होम›कानपुर›Kanpur : संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना का पाठ कर दिलाई शपथ
कानपुर

Kanpur : संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना का पाठ कर दिलाई शपथ

Akash Chaudhary

जनपद न्यायालय, समस्त कार्यालयों, तहसीलों, ब्लॉको, ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों आदि में संविधान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Kanpur ।स्वतन्त्रता के अमृत काल के अवसर पर म विधायक नीलिमा कटियार, सरोज कुरील, सुरेन्द्र मैथानी, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) राजेश कुमार द्वारा संविधान के अवसर पर नवीन सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मुख्यमंत्री के द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर लखनऊ से प्रसारित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण के अवलोकन के पश्चात भारत माता व संविधान निर्माता डा0 भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्जन कर संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना का पाठन कर शपथ दिलाई गयी।

#kanpur
विधायक नीलिमा कटियार द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर कहा कि आज का दिन एक विशिष्ट दिन के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री व मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में संवैधानिक मूल्यों की स्थापना में विशिष्ट प्रयास किये जा रहे है।विधायक सरोज कुरील ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी को भी संवैधानिक मूल्यों की स्थापना का प्रयास करना चाहिये जिससे आम जनमानस के जीवन को बेहतर बनाया जा सके।
जिलाधिकारी ने संविधान दिवस के अवसर पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें दीं।
इसी प्रकार जनपद न्यायालय, समस्त कार्यालयों, तहसीलों, ब्लॉकों, ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों आदि में संविधान दिवस के अवसर पर प्रस्तावना का वाचन कर संविधान की शपथ दिलायी गयी तथा संगोष्ठी को आयोजन किया गया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण पी0एन0 दीक्षित, जिला विकास अधिकारी गजेन्द्र प्रताप सिंह, जिला पंचायती राज अधिकार मनोज कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शिल्पी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

https://parpanch.com/kanpur-meerut-captured-the-trophy-by-defeating-up/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *