मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : अंतरमहाविद्यालयीय तलवारबाजी में गीतिका और विष्णु ने जीता स्वर्ण
खेल

Kanpur : अंतरमहाविद्यालयीय तलवारबाजी में गीतिका और विष्णु ने जीता स्वर्ण

Akash Chaudharyअपडेट: November 5, 2026

 

 

अंतरमहाविद्यालयीय तलवारबाजी में गीतिका और विष्णु ने जीता स्वर्ण
पीपीएन कॉलेज में हुई प्रतियोगिता, विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

 

Kanpur।  पीपीएन महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय तलवारबाजी प्रतियोगिता हुई। सत्र 2026-27 की इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाते हुए पदक के लिए जोरदार मुकाबले किए।

महिला वर्ग के ईपी इवेंट में वीएसएसडी कॉलेज की गीतिका राणा ने स्वर्ण, सीएसजेएमयू की त्रिशा तिवारी ने रजत और अंशिका यादव व एएनडी कॉलेज की अविका मौर्य ने कांस्य पदक जीता। फॉयल इवेंट में पीपीएन कॉलेज की सृष्टि पाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि सेबर इवेंट में बीएनडी कॉलेज की खुशी शुक्ला विजेता रहीं। पुरुष वर्ग के फॉयल इवेंट में पीपीएन कॉलेज के विष्णु कुमार तिवारी ने स्वर्ण, आर्यन सक्सेना ने रजत और शशांक सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि संजीव पाठक (बॉबी) और प्राचार्य प्रो. अनूप कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर किया। तकनीकी संचालन नीलेश मौर्य ने किया। इस दौरान क्रीड़ा सचिव प्रो. सुशील कुमार शुक्ला और प्रतियोगिता प्रभारी प्रो. सुहेल रजा सहित महाविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।