Kanpur। पंजाब के जालंधर में 23 से 29 जून तक राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। इसके लिए कानपुर के वरिष्ठ बॉक्सिंग अधिकारी संजीव दीक्षित को निर्णायक (जज) नियुक्त किया गया है। संजीव दीक्षित राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उनके चयन पर कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन व कानपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन पदाधिकारी वीरेंद्र तिवारी, अरुण शर्मा, श्याम मिश्रा (अध्यक्ष, कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन), भगवान जी, मनीष हजारिया, संजय गुप्ता, सुरेश शिरोमणि, महेश शिरोमणि, गणेश प्रताप सिंह, कल्पना आदि ने शुभकामनाएं दीं।


