Kanpur। महात्मा कप सीजन-2 में शुक्रवार को पहले मैच में पीएन राय इलेवन ने प्रभाकर पांडे इलेवन को दो विकेट से मात दी। दूसरे मैच में हाजी इरशाद इलेवन ने रोहित तलवार इलेवन को 58 रन से हराया।
जाजमऊस्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए पहले मैच में प्रभाकर पांडे इलेवन की टीम ने 25 ओवर में नौ विकेट पर 133 रन बनाए।
टीम से स्वरिश ने 28, युवी सिंह ने 25 व विनायक ने 23 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विरल सचान ने चार विकेट लिए। जवाब में पीएन राय इलेवन की टीम ने 23.4 ओवर में आठ विकेट पर 134 रन बनाकर मैच जीता। जीत में आर्यन कुमार ने 43 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अंकुश व शौर्या ने दो-दो विकेट झटके। प्लेयर ऑफ द मैच विरल सचान बने। जाजमऊस्थित रोवर्स मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में हाजी इरशाद इलेवन की टीम ने 21.2 ओवर में 166 रन बनाए।
टीम से अचिंत्य पांडे ने 79 रन, फरहान खान ने 30 रन बनाए, तो गेंदबाजी में आदर्श प्रजापति व कृष्णा पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित तलवार इलेवन की टीम 19.3 ओवर में पूरी टीम 108 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से आदर्श प्रजापति ने सर्वाधिक 41 रन व प्रखर ने 19 रन बनाए, तो गेंदबाजी में नीतू सिंह व गौशिक सिंह ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच अचिंत्य को चुना गया।


