मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : राणी सती दादी भव्य शृंगार कर लगाया 56 भोग भक्तों ने किया गुणगान
कानपुर

Kanpur : राणी सती दादी भव्य शृंगार कर लगाया 56 भोग भक्तों ने किया गुणगान

Akash Chaudharyअपडेट: November 24, 2024

Kanpur ।ममतामयी माँ श्री झुंझुनू वाली श्री राणी सती दादी जी मंगसिर नवमी पर मंगल उत्सव रविवार को श्री भोलेलश्वर श्याम मन्दिर, किदवई नगर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया, जिसमें दादी जी का भव्य श्रृंगार, छप्पन भोग, मंगल पाठ एवं भजन संध्या और नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया।

#kanpur

विशेष आकर्षण के रूप में श्री राणी सती के जीवन चरित्र पर *सुन्दर मंगल पाठ एवं नृत्य नाटिका के साथ पुणे (महाराष्ट्र) से आई ईअपर्णा अग्रवाल द्वारा किया जायेगा जिसमें उन्होंने ओदन ताई आजा मइया, अब तेरो इन्तजार है, चुनडी तैयार… चुनही तैयार है… एवं नृत्य नाटिका श्री दादी मक्त परिवार की महिला सदस्यों एवं परिवार के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया।

#kanpurअपर्णा अग्रवाल द्वारा चुनरी उत्सव का भी आयोजन किया जायेगा। कार्यकम के संयोजक रोहित तुलस्यान ने बताया कि आज मंगसिर नवमी के उपलक्ष्य पर दादी जी का मंगल पाठ, नृत्य नाटिका एवं चुनरी उत्सव मनाया गया जिसमें *मेंहदी ओं मेंहदी, इतना बता दे, कौन सा काम किया है, मैया ने खुश होकर तुमको, हाथों में थाम लिया है. ओं मेंहदी बोलो ना, ओ मेहदी बोलो ना.कार्यकम में मुख्य रूप से काशी नाथ तुलस्यान, रोहित तुलस्यान, अविनाश खेमका, आनन्द तुलस्यान, सुधीर तुलस्यान, अनिल अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, बाल किशन देवड़ा, अमित गुप्ता, अतुल अग्रवाल, वीरेन्द्र अग्रवाल इत्यादि है।

https://parpanch.com/kanpur-meerut-captured-the-trophy-by-defeating-up/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *