300 से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी, बरेली में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा कानपुर मंडल का चयन
Kanpur । विष्णुपुरी स्थित सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज में शनिवार से दो दिवसीय कानपुर मंडलीय पावरलिफ्टिंग व ओपन बेंच प्रेस चैंपियनशिप प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों और जिमों से आए 300 से अधिक खिलाड़ी अपनी शक्ति और कौशल का प्रदर्शन किया, इसमें जूनियर व सीनियर वर्ग में आनंद कुमार ने स्वर्ण पदक जीते। प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी बरेली में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष सुभाष खेड़िया और प्रधानाचार्य सुमन चंदोला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव राहुल शुक्ला, कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर सहित राजेश दीक्षित, नीरज कुमार, मोहम्मद जीशान, अनिल कुशवाहा, विजय जायसवाल, अचिंत्य अग्रवाल, सुधांशु आर्या, राहुल तिवारी, चंपा रमानी, अभिषेक जैन, सूरजभान, तपस्या गौतम, हिमांशु, अनमोल पांडेय, अभ्युदय शुक्ला, सौरभ कुमार और विराट मौजूद रहे।
पहले दिन बालक वर्ग के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबलों का परिणाम:::53 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में कुणाल गौतम ने स्वर्ण, अभिनव राजपूत ने रजत और आदित्य राजपूत ने कांस्य पदक जीता।53 किलोग्राम जूनियर वर्ग में आनंद कुमार स्वर्ण, विक्रम सिंह रजत और आर्यन कश्यप कांस्य पदक विजेता बने।
59 किलोग्राम सब जूनियर वर्ग में आलोक चौरसिया ने स्वर्ण, कृष्णा ने रजत तथा आयुष ने कांस्य पदक अपने नाम किया।59 किलोग्राम जूनियर वर्ग में आर्यन प्रजापति ने स्वर्ण, कृष्णा वर्मा ने रजत और अभय ने कांस्य पदक हासिल किया।59 किलोग्राम सीनियर वर्ग में आनंद कुमार ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि कृष्णा रजत और आशीष सोनकर कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।


