Thursday, October 22, 2026
HomeखेलKanpur :इशिका के 19 अंकों से कानपुर की कबड्डी टीम ने मारी...

Kanpur :इशिका के 19 अंकों से कानपुर की कबड्डी टीम ने मारी बाजी

 

Kanpur। मुरादाबाद में 22 से 24 अक्तूबर तक आयोजित जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हो रही है। इसमें कानपुर की टीम ने बृहस्पतिवार को खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ शुरुआत की। पहले मुकाबले में कानपुर की भिड़ंत लखनऊ की टीम से हुई। इसमें कानपुर की कप्तान और प्रमुख रेडर इशिका वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए 19 अंक जुटाए। इशिका की बेहतरीन रेडिंग के साथ रक्षापंक्ति ने भी दमदार खेल दिखाया। डिफेंस के खिलाड़ियों ने विपक्षी टीम के अंकों पर अंकुश लगाते हुए जीत में अहम योगदान दिया।

टीम की कोच हुमा ने यह जानकारी दी। कानपुर कबड्डी संघ के सचिव रणविजय सिंह और वीर सिंह ने टीम को जीत की बधाई देते हुए आगामी मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...