Kanpur। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की ओर से जबलपुर स्थित स्पोर्ट्स क्लब में मध्यांचल इंडोर गेम्स-2026 हुए। इसमें क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर के अनुभाग अधिकारी तनवीर अहमद ने कैरम प्रतियोगिता में खिताब अपने नाम किया। दिव्यांग वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। मध्य प्रदेश के देवेंद्र पाटीदार उपविजेता रहे।
तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-द्वितीय परितोष कुमार और सहायक भविष्य निधि आयुक्त सुरेश कुमार ठाकुर ने तनवीर अहमद को पदक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुल 72 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तनवीर अहमद की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर सहित उत्तर प्रदेश परिक्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


