Kanpur। खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के समन्वय से 1 से 8 अगस्त तक मऊ में अंतर मंडलीय जूनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप खेली जाएगी। इसके लिए कानपुर मंडल टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम का चयन शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के आधार पर किया गया। जिला फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह ने चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी की, इसमें टीम के कप्तान गगन पाल बनाए गए हैं।
चयन प्रक्रिया में राष्ट्रीय खिलाड़ी आसिफ इकबाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी शेख जावेद और फुटबॉल प्रशिक्षक अमित वर्मा ने चयनकर्ता की भूमिका निभाई। कानपुर फुटबॉल संघ के सचिव अजीत सिंह ने उम्मीद जताई कि चयनित टीम मऊ में होने वाली प्रतियोगिता में कानपुर मंडल का शानदार प्रदर्शन करेगी।
चयनित खिलाड़ी:::गगन पाल (कप्तान), प्रशांत आर्या, कृष्णा यादव, तेजस दीप सिंह, हिमाल पटेल, अनन्य वाजपेई, वैभव तिवारी, नैतिक, समर्थ ग्ररनानी, आयुष यादव, सक्षम पाल, उज्जवल पाल, आहिल घावरी और उत्सव, कानपुर देहात से प्रियांशु व हस्ती यादव। जबकि, आरक्षित खिलाड़ी के रूप में आहान जखोदिया, कार्तिकेय दुवा, देवांश शुक्ला और हेमांग पाल। टीम के मैनेजर अमित वर्मा और कोच आसिफ इकबाल को नियुक्त किया गया है।


