Thursday, October 22, 2026
HomeखेलKanpur : सीएसजेएमयू की तीरंदाजी में हरीश और खुशी ने साधा सटीक...

Kanpur : सीएसजेएमयू की तीरंदाजी में हरीश और खुशी ने साधा सटीक निशाना

Kanpur । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में अंतर-महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला वर्ग) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 29 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिनमें 15 पुरुष एवं 14 महिला खिलाड़ी शामिल रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ डॉ. राजेश प्रताप सिंह ने किया।

रिकर्व बो स्पर्धा के पुरुष वर्ग में हरीश शुक्ला ने प्रथम, भूपेंद्र ने द्वितीय, इमरान अहमद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में खुशी सहाय ने प्रथम तथा मुस्कान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कंपाउंड बो स्पर्धा के पुरुष वर्ग में योगेश प्रथम, चंदन द्वितीय, अश्वनी तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग में मुस्कान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इंडियन राउंड स्पर्धा के पुरुष वर्ग में विशाल ने प्रथम, देवांश ने द्वितीय, श्रेयांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में खुशी सहाय प्रथम, सृष्टि द्वितीय, अवंतिका तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर डॉ. प्रभाकर पाण्डेय, डॉ. श्रवण कुमार यादव, शुभम हजरिया, सौरभ तिवारी आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...