Friday, October 23, 2026
HomeखेलKanpur : ग्रैंड ऑप्टिशियंस ने जीता टीसीपीएल कप

Kanpur : ग्रैंड ऑप्टिशियंस ने जीता टीसीपीएल कप

Kanpur। आर्यनगर ​स्थित टीएसएच ग्राउंड पर खेले गए टीसीपीएल प्रोएक्स आईसीएमएल कप के फाइनल में ग्रैंड ऑप्टिशियंस ने कश्ती स्ट्राइकर्स को दो रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। पार्वती मेंस वियर की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में आखिरी ओवर तक जीत के लिए संघर्ष देखने को मिला।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रैंड ऑप्टिशियंस ने निर्धारित 15 ओवर में छह विकेट पर 115 रन बनाए। टीम की ओर से बंटी ने 33 रन, युवराज नथानी ने 26 रन और अनमोल मदनानी ने नाबाद 23 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कश्ती स्ट्राइकर्स की टीम छह विकेट पर 113 रन ही बना सकी। कप्तान सनी ने 31 और रोहन अग्रवाल ने 26 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने का प्रयास किया, लेकिन लक्ष्य से दो रन दूर रह गई। बंटी को फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

टूर्नामेंट में रोहन अग्रवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार हासिल किया। अनमोल मदनानी को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। विजेता टीम ग्रैंड ऑप्टिशियंस को ओम मंगतानी, प्रणव, मयंक और सुरेश सिंघवानिया ने ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर टीएसएच के सह-निदेशक प्रणव अग्रवाल, ग्रैंड ऑप्टिशियंस के मालिक मयंक और सुरेश सिंघवानिया मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...