Kanpur। कल्याणपुर स्थित डीपीएस स्कूल में शुक्रवार को इंटर डीपीएस फुटबॉल टूर्नामेंट जोन-3 बालक वर्ग ओपन-2026 का शुभारंभ हुआ। इसमें पहले दिन मेजबान डीपीएस कल्याणपुर, डीपीएस वाराणसी, डीपीएस मेरठ, डीपीएस आगरा, डीपीएस रानीपुर, डीपीएस फिरोजाबाद, डीपीएस हल्द्वानी ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल की निदेशक शाहिना अमीन, सीईओ यूसुफ अमीन, एलन कपूर, प्रिंसिपल ऋचा प्रकाश, अजीत सिंह, हरमन भाटिया समेत अन्य सदस्यों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद ध्वजारोहण, मार्च पास्ट समेत अन्य कार्यक्रम हुए।
पहले दिन के मुकाबले:::डीपीएस कल्याणपुर में आयोजित इंटर डीपीएस फुटबॉल टूर्नामेंट जोन-3 (बालक वर्ग) में मेजबान टीम ने जीत के साथ दमदार प्रदर्शन किया। डीपीएस कल्याणपुर ने डीपीएस बरेली को 2-0 से हराया। वहीं, डीपीएस वाराणसी ने डीपीएस झांसी को 10-0 से करारी शिकस्त दी। डीपीएस मेरठ ने डीपीएस इंदिरा नगर को 3-0 से हराया, जबकि डीपीएस आगरा ने डीपीएस जानकीपुरम को 2-1 से शिकस्त दी।
डीपीएस रानीपुर ने डीपीएस प्रयागराज को 4-1 से पराजित किया। डीपीएस फिरोजाबाद और डीपीएस रुड़की के बीच मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा। वहीं, डीपीएस हल्द्वानी ने डीपीएस शहीदपथ को 2-0 से हराकर अगले दौर की ओर कदम बढ़ाए।


